अपने सदाबहार आतंक निर्यातक दोस्त के साथ फिर खड़ा हुआ चीन, बलूचिस्तान के खिलाफ UN में इस प्रस्ताव को दिया समर्थन

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

पाकिस्तान की सेना की जो भद पिट रही है। उसने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फेल्ड मार्शल आसिम मुनीर की नींद हराम कर दी है। शहबाज की सांसे फूल रही हैं। धड़कने बढ़ रही हैं। वहीं मुनीर को तो मुंह दिखाने के लायक ही नहीं छोड़ा गया है। पहले तो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया। अब टीटीपी और बीएलए पाकिस्तान की बखिया उदेड़ रहे हैं। आए दिन बीएलए के लड़ाके पाकिस्तानी जवानों को निशाना बना रहे हैं। उन्हें भागने पड़ मजबूर कर रहे हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन उसके बाद खबर ये आई कि पाकिस्तानी सेना के 500 से ज्यादा जवानों ने बीएलए के सामने घुटने टेक दिए। अपनी बंदूकों को जमीन पर रख दिया औऱ रहम की भीख मांग रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Israel का पहली बार चीन पर हमला, भारत भी हैरान

गौरतलब है कि पाकिस्तान 2025-26 कार्यकाल के लिए 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है, जबकि चीन इस शक्तिशाली निकाय का स्थायी सदस्य है और उसके पास वीटो का अधिकार है। पाकिस्तान 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1988 तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता कर रहा है और आतंकवाद रोधी समिति का उपाध्यक्ष भी है। अहमद ने कहा कि अफगान तालिबान प्रशासन को आतंकवाद-रोधी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करना होगा। मजीद ब्रिगेड की स्थापना 2011 में हुई थी। यह बीएलए की आत्मघाती इकाई है, जो मुख्यतः पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और चीनी हितों को निशाना बनाती है। पिछले महीने, अमेरिका ने भी बीएलए और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) के रूप में सूचीबद्ध किया था। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, 2024 में बीएलए ने कराची हवाई अड्डे और ग्वादर पोत प्राधिकरण परिसर के पास आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। उसने 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाइजैक करने की जिम्मेदारी भी ली थी, जो क्वेटा से पेशावर जा रही थी। इस घटना में 31 नागरिक और सुरक्षा कर्मी मारे गए थे और 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया था। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार