वन विलेज-वन फ्रेंड को लेकर नेपाल में सक्रिय हुआ चीन, पाकिस्तान भी कर रहा है मदद

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 25, 2021

नई दिल्ली। चीन एक तरफ तो पाकिस्तान को लगातार सैन्य ताकत बढ़ाने में मदद कर रहा है, और दूसरी ओर चीन और पाकिस्तान दोनों ने नेपाल में अपनी गतिविधियां तेजी से बढ़ाई हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक चीन ने नेपाल में चीन विरोधी सेंटिमेंट्स को काउंटर करने के लिए 'वन विलेज वन फ्रेंड' अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी आईएसआई अधिकारियों ने वहां अपनी सक्रियता बढ़ाई है। इंटेलिजेंस एजेंसी सूत्रों के मुताबिक नेपाल- चीन मैत्री समाज ने वन विलेज वन फ्रेंड अभियान चलाने की तैयारीयों को जोर दिया है। नेपाल-चीन मैत्री समाज  इस संगठन को चीन की एंबेसी फंड करती है।

इंटेलिजेंस एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी दूतावास में तैनात आईएसआई के अधिकारी नेपाल में मदरसों और उनके कार्यक्रमों में नियमित दौरे कर रहे हैं। इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारियों का मानना  यह भी है कि इस तरह के दौरे से वहां का मुस्लिम समुदाय मन पर गहरा असर पड़ सकता है साथ ही वहां स्लीपर सेल छुपकर किसी और नाम से रह रहे हैं, इसकी भी बात इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन