स्वास्थ्य चिंताओं के बीच ई-सिगरेट को नियंत्रित करने की योजना बना रहा है चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

बीजिंग। दुनियाभर में ई-सिगरेट को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच अब चीन भी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट)में प्रयोग किए जाने वाले तरल और नशीले पदार्थों को नियंत्रण करने की योजना बना रहा है। ई-सिगरेट के कारण होने वाली मौतों और इससे बढ़ती बीमारियों के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने जल्द से जल्द इस संबंध में नियम जारी किए जाएंगे। इस पर प्रतिबंध लगाने के संबंध मेंहालांकि कोई संकेत नहीं दिया गया। गौरतलब है कि भारत ने इस महीने ही ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं ई-सिगरेट के कारण होने वाली मौतों और इससे होने वाली बीमारियों के मद्देनजर अमेरिका और अन्य देशों ने इसे नियंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश