LAC पर टैंक लेकर पहुंचा चीन, आर्मी चीफ ने भी दिया बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2025

एलएसी पर तनाव के बाद भारत-चीन पक्ष को लेकर भारत ने कई बार अपने तरफ से बयान दिया है। चीन ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि भारत और चीन के बीच में स्थिति सामान्य की तरफ लौट रहे हैं। लेकिन अब तक भारी भरकम सेना की सीमा पर मौजूदगी खतरे को खत्म नहीं होने दे रही। सैन्य उपस्थिति उस खतरे को लगातार कायम रख रही है जो पिछले चार सालों से गहराता रहा है। इसी लेकर जब भारतीय सेना प्रमुख से भी सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी इस बात को स्वीकारा की स्थिति संवेदनशील और स्थिर है। अक्टूबर 2024 के बाद से भारत और चीन ने डिसइंगेजमेंट की ओर बढ़ने की अपनी कोशिशों को और तेज करना शुरू कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि वो भारत और चीन की सेना जो विभिन्न प्लाइंट्स से पीछे तो हट गई हैं। लेकिन अब भी भारी भरकम सेना का वहां मौजूद रहना कई सवालों को खड़ा कर रहा है। इन सब के बीच एलएसी के पास चीन की तरफ से किया गया वो ड्रिल जो कहीं न कहीं सवालों को फिर खड़ा कर रहा है। चीन द्वारा किया गया युद्धाभ्यास और उसके बीच में आया भारतीय सेना प्रमुख का बयान बेहद महत्वपूर्ण है। इस युद्धाभ्यास में ड्रोन, टैंक और आर्मर्ड इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल को भी उतारा गया।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Chinese Dam on Brahmaputra, Justin Trudeau Resignation, Pak-Afghan Conflict और Russia-Ukraine War से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

सेना प्रमुख ने कहा कि अप्रैल 2020 के बाद हुए घटनाक्रम के बाद एलएसी के दोनों किनारों पर बदले परिदृश्य के बाद दोनों देशों के बीच विश्वास की एक नई परिभाषा होनी चाहिए। हमारे लिए एक साथ बैठने और व्यापक समझ बनाने की आवश्यकता है कि हम किस तरह से स्थिति को शांत करना चाहते हैं और विश्वास बहाल करना चाहते हैं। इसलिए, अब हम सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों और भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की अगली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं और हम उनके मार्गदर्शन के आधार पर आगे बढ़ेंगे। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी लगभग पांच वर्षों में अपनी पहली औपचारिक वार्ता के लिए 18 दिसंबर, 2024 को बीजिंग में मिले। 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं