तनाव हुआ खत्म, चीन ने अमेरिका के अतिरिक्त सामानों से शुल्क हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

बीजिंग। चीन ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के उन रसायनों की सूची जारी की जिनपर आयात शुल्क की छूट होगी। दोनों देशों में करीब एक सप्ताह पहले व्यापार करार पर सहमति बनी थी, जिससे पिछले कई माह से जारी विवाद नरम पड़ा है। 

दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को प्रथम चरण के करार की घोषणा की थी, जिसके तहत कुछ वस्तुओं से शुल्क में कटौती की जाएगी। चीन ने ऐसे उत्पादों की सूची जारी की है, जिनपर अब शुल्क नहीं लगेगा। इनमें कुछ प्रकार के उद्योग ग्लू, औद्योगिक पॉलिमर्स और विभिन्न प्रकार के पैराफिन शामिल हैं। चीन के सीमा शुल्क आयोग ने बयान में कहा कि यह छूट 26 दिसंबर से अगले साल 25 दिसंबर तक जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर