नागरिकता कानून प्रदर्शन को लेकर जानिए चीन की प्रतिक्रिया

demonstration-on-citizenship-law-is-internal-matter-of-india-says-chinese-consul-general
[email protected] । Dec 19 2019 4:25PM

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ भारत में हो रहे प्रदर्शनों पर यहां चीनी महावाणिज्य दूत जेड लियोउ ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है। लियोउ ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है। हमारे पास इस पर कहने के लिए कुछ नहीं है। यह आपका देश है और आपको अपने मुद्दे खुद ही हल करने होंगे।

कोलकाता। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ भारत में हो रहे प्रदर्शनों पर यहां चीनी महावाणिज्य दूत जेड लियोउ ने बुधवार को कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है। कोलकाता में नियुक्त चीन के महावाणिज्य दूत ने कहा कि भारत को ही इस समस्या का हल निकालना होगा।

इसे भी पढ़ें: चीन को वापस लेना पड़ा कश्मीर पर चर्चा का प्रस्ताव, भारत को मिला कई देशों का साथ

लियोउ ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है। हमारे पास इस पर कहने के लिए कुछ नहीं है। यह आपका देश है और आपको अपने मुद्दे खुद ही हल करने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच अच्छे संबंध हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़