अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के कारण चीन का निर्यात 20 प्रतिशत गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

बीजिंग। अमेरिका- चीन में जारी व्यापारिक खींचतान के बीच फरवरी महीने में चीन का निर्यात और आयात जैसा अनुमान था उससे भी अधिक गिर गया। चीन के सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार फरवरी महीने में चीन का निर्यात 20.70 प्रतिशत और आयात 5.20 प्रतिशत गिर गया। ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक सर्वेक्षण में पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि फरवरी में चीन का निर्यात पांच प्रतिशत और आयात 0.60 प्रतिशत कम होगा। हालांकि, चीन का आयात और निर्यात दोनों पूर्वानुमान की तुलना में अधिक गिरा है।

अमेरिका के साथ चीन को होने वाले व्यापारिक फायदे पर भी इसका असर पड़ा है। यह जनवरी के 27.30 अरब डॉलर से कम होकर 14.70 अरब डॉलर रह गया। एएनजेड बैंक के रेमंड येउंग ने इस बारे में कहा, ‘‘आज के व्यापार के आंकड़ों से हमारी यह धारणा मजबूत होती है कि चीन के व्यापार में मंदी की शुरुआत होने लगी है।

इसे भी पढ़ें: टेस्ला को शंघाई संयंत्र के लिये चीन के बैंकों से मिला 52 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण

हमें आगे के लिये बेहद कम ऐसे कारण दिखाई पड़ते हैं जिनसे निकट भविष्य में इसमें सुधार हो सके।’’ चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने मंगलवार को कहा था कि इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि दर छह से 6.5 प्रतिशत रह सकती है।

प्रमुख खबरें

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत