अमेरिका से व्यापार करार की घोषणा के बाद नवंबर में चीन का सोयाबीन आयात बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

बीजिंग। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार करार की घोषणा के बाद नवंबर में चीन का सोयाबीन आयात बढ़ा है। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार नवंबर में चीन का सोयाबीन आयात 53.7 प्रतिशत बढ़कर 54 लाख टन रहा। एक समाचार वेबसाइट एवेब.कॉम के अनुसार चीन का अमेरिकी सोयाबीन का आयात अक्टूबर की तुलना में नवंबर दोगुना होकर 26 लाख टन पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: वैश्विक पोत पुनर्चक्रण कारोबार में 60 प्रतिशत पर पहुंचेगी भारत की हिस्सेदारी: मंडाविया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने के बाद चीन ने अमेरिकी सोयाबीन का आयात घटा दिया था। दोनों देशों ने अक्टूबर में अंतरिम ‘पहले चरण’ के करार की घोषणा की थी। हालांकि, अभी इसका ब्योरा जारी नहीं किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस पर जनवरी में हस्ताक्षर हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघर में संगीतमय प्रार्थना सभा में शामिल हुए ट्रंप

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह