ब्रिटेन में बंद हो गया चीन का 'सीक्रेट पुलिस स्टेशन', सद को दिए लिखित बयान में मंत्री ने दी जानकारी

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2023

पुलिस लोगों की हिफाजत के लिए होती है। हरेक राज्य की अपनी-अपनी पुलिस फोर्स होती है। लेकिन क्या हो अगर कि कोई अन्य देश की पुलिस चौकी भी किसी और देश में खोल ली जाए। दरअसल, अब तक दूसरों की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले चीन को लेकर आई खबर ने सभी के होश उड़ा दिए थे। दावा किया गया था कि चीन की तरफ से ब्रिटेन में पुलिस स्टेशन खोल दिया गया था। अब ब्रिटिश सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेंदत ने मंगलवार को कहा कि चीन ने ब्रिटेन भर में साइटों पर पुलिस सेवा स्टेशनों को बंद कर दिया था। इन साइटों पर चीनी राज्य द्वारा किसी भी अवैध गतिविधि का पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें: अहंकारी चीनी कर्नल के बड़े बोल, कहा- भारतीय सेना PLA को चुनौती देने में सक्षम नहीं

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल के महीने में खबर आई थी कि चीन ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में खुफिया पुलिस चौकी स्थापित कर ली थी। एफबीआई ने न्यूयॉर्क में चीन के पुलिस बल के लिए एक सीक्रेट स्टेशन चलाने और अमेरिका में रहने वाले चीनी असंतुष्टों पर नज़र रखने के लिए एक आधार के रूप में इसका इस्तेमाल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  

प्रमुख खबरें

West Bengal में Maha Ashtami शराबबंदी; BJP नेता बोलीं- त्यौहार का सही सम्मान अब होगा

Thermal Power Plants में FGD लगाने की याचिका पर Supreme Court ने याचिकाकर्ता को NGT भेजा

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में 23,757 पदों पर निकली Bumper Recruitment

Bihar Flood: 13 जिलों में 34 लाख लोग प्रभावित, सुल्तानगंज में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर