शंघाई में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए चीन ने सेना भेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

बीजिंग। शंघाई में कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने में संघर्ष कर रहे चीन ने देशभर से 10,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को अपने सबसे बड़े शहर रवाना किया। इनमें 2,000 से अधिक सैन्य चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। शंघाई में दो चरण वाले लॉकडाउन के सोमवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच शहर के ढाई करोड़ बाशिंदों की सामूहिक कोविड-19 जांच जारी है। कर्मचारियों को पृथक रखकर भले ही कई कारखाने और वित्तीय कंपनियां अपना कामकाज जारी रखने में सफल रही हैं, लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से चीन की आर्थिक राजधानी एवं प्रमुख नौवहन व विनिर्माण केंद्र पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें: स्पिनर केशव महाराज के सामने बांग्लादेश पस्त, दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट जीता

‘चाइना डेली’ ने बताया कि चार अन्य प्रांतों ने भी बड़ी संख्या में अपने चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को शंघाई भेजा है। शंघाई में जहां अधिकांश दुकानें और व्यवसाय बंद हैं, वहीं जनरल मोटर्स और वोक्सवैगन एजी सहित प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों का कहना है कि उनके कारखानों में उत्पादन जारी है। हालांकि कल-पुर्जों की आपूर्ति में बाधा के कारण वीडब्ल्यू ने उत्पादन घटा दिया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार