China ने ताइवान की ओर नौसेना के जहाज और लड़ाकू विमान भेजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

ताइपे। चीन ने ताइवान पर सैन्य दबाव बनाए रखने के लिये अपने नौसेना पोतों के साथ-साथ लड़ाकू विमानों का एक बड़ा बेड़ा द्वीपीय देश की ओर भेजा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन स्व-शासित ताइवान को लगातार अपना क्षेत्र होने का दावा करता है तथा यहां की राजनीतिक गतिविधियों के जवाब में अक्सर ताइवान की ओर विमानों को भेजता रहता है। चीन ने बीते वर्ष द्वीप के पास नौसेना के पोत और ड्रोन भी भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बुधवार सुबह छह बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के बीच 33 युद्धक विमान और नौसेना के छह जहाज भेजे।

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस