चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने लंबे मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

बीजिंग। चीन ने शनिवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर रवाना किया। देश द्वारा आर्बिटिंग स्ट्रक्चर का काम पूरा किए जाने की पृष्ठभूमि में इस मिशन का लक्ष्य चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजारे जाने का रिकॉर्ड बनाना है।

इसे भी पढ़ें: भारत में Covid-19 के 15,981 नए मामले मिले, 166 मरीजों की मौत

शेनजो-13 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लांग मार्च-2एफ वाहन के साथ स्थानीय समयानुसार रात 12:25 पर रवाना हुआ। आशा है कि यान चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियान के साथ छह घंटे के भीतर जुड़ जाएगा और अपना मिशन शुरू कर देगा। रवाना होने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में दो अनुभवी लोग शामिल हैं। पायलट जाई जिगांग (55) और वांग यपिंग (41) और इनके अलावा मिशन में एक महिला यात्री ये गुआंगफू (41) भी शामिल हैं, यह उनकी पहली उड़ान है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana