चीन ने दिखाई US को आंख, चेंगदू वाणिज्य दूतावास से हटाया अमेरिकी झंडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

चेंगदू। दक्षिण पश्चिम चीन में अमेरिका के एक वाणिज्य दूतावास से अमेरिका के झंडे को उतार दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने चीन सरकार के आदेश के अनुसार चेंगदू वाणिज्य दूतावास परिसर को खाली कर दिया है। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने अपने सोशल मीडिया खाते पर बताया कि शिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सोमवार सुबह छह बजकर 18 मिनट पर झंडा उतार दिया गया। पुलिस ने वाणिज्य दूतावास के चारों ओर के इलाके में दो से तीन ब्लॉक बंद कर दिए हैं, जिसके कारण अब इस परिसर को देखा नहीं जा सकता। वाहनों को कई पुलिस लाइनों के पीछे कुछ दूरी से चलते देखा गया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट