China हुआ सन्न, दुनिया हैरान, ट्रंप पर ऐसा भड़के जयशंकर, तगड़ा सुना दिया

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2026

पिछले कुछ समय से ही भारत अमेरिका के दोहरे रवैया की किस तरह से हवा निकाल रहा है। खासकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जब भी किसी विदेश यात्रा पर होते हैं और बात अमेरिका की होती है तो वो जरूर ट्रंप को दुनिया के सामने बेनकाब करने का काम करते हैं। हाल ही में ट्रंप ने जिस तरह से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की उसको लेकर जयशंकर लगातार अमेरिका को घेर रहे हैं। एक बार फिर जयशंकर अमेरिका पर इतने भड़क गए कि ट्रंप को तगड़ा सुना डाला। यही नहीं बल्कि इस बार तो उन्होंने चीन को भी नहीं छोड़ा। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय रिफाइनरियों का Crude Oil आयात अक्टूबर में 56 लाख बैरल प्रतिदिन के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

इस बार जयशंकर ने दुनिया में चल रहे युद्धों का भी मुद्दा उठाया। जयशंकर ने कहा कि संघर्षों की कीमत केवल सीधे तौर पर शामिल देशों को ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी चुकानी पड़ रही है। दरअसल कुछ घंटे पहले अटलांटा में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की क्वाड बैठक हुई। इसमें जयशंकर के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रूबियो, जापान के विदेश मंत्री मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल हुए। लेकिन यहां भी जयशंकर ने अमेरिका को घेरना नहीं छोड़ा। गौर करने वाली बात तो यह है कि जिस तरह से भारत अब तक हर मंच से पाकिस्तान और चीन को घेरता आया है, ठीक कुछ वैसे ही इन दिनों अमेरिका को भी भारत घेर रहा है। क्योंकि ट्रंप भस्मासुर बनकर दुनिया भर में आग लगा रहे हैं और वैसी ही आग वो भारत में भड़काने की कोशिश तो करते हैं लेकिन उनकी कोशिश हर बार नाकाम हो जाती है।
 

प्रमुख खबरें

Dewas में पुलिस अधिकारी की हत्या पर Congress का प्रहार, BJP ने दिया जवाब

इजरायल से नेतन्याहू की विदाई, 19 सांसद करेंगे खेला! विपक्ष एकजुट, आइजेनकोट का बड़ा प्लान

Andhra Pradesh Urban Body Polls: बूथ कब्जे के आरोपों के बाद 12 केंद्रों पर Repolling शुरू

Mohammed Siraj और मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी के बाद भी New Zealand A को 78 रन की बढ़त