चीन ने भारतीय नागरिकों का प्रवेश अस्थायी तौर पर रोका, कई उड़ानें रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020

बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए वैध वीजा धारकों और आवासीय परमिट वाले भारतीय नागरिकों को अस्थायी तौर पर प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर भारत से चीन जाने वाली कई उड़ानें रद्द हो गई हैँ। चीन के इस कदम की वजह से करीब 2,000 भारतीय पेशेवर चीन के शहरों में अपने काम पर नहीं लौट सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अंग्रेज़ अफसरों की चाल, पाकिस्तान के कब्जे में चला गया गिलगित-बाल्‍टिस्‍तान, जानें पूरी कहानी

नई दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि चीन ने वैध वीजा रखनेवाले या आवासीय परमिट रखनेवाले भारत से विदेशी नागरिकों को देश में प्रवेश देने पर फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। दूतावास ने कहा कि यह ‘रोक’ अस्थायी है क्योंकि चीन को महामारी से निपटने के लिए इस तरह के कदम उठाने होंगे। इस संबंध में आगे महामारी की स्थिति को देखते हुए घोषणाएं की जाएंगी। इसकी वजह से भारत के करीब 2,000 पेशेवर और उनके परिवार प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर