China ने प्रशांत महासागर में अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया, कहा- वांछित लक्ष्य हासिल हुए

By Prabhasakshi News Desk | Sep 25, 2024

बीजिंग । चीन ने प्रशांत महासागर में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल पर प्रतिरूपी आयुध (डमी वारहेड) लगाया था, जिसे समुद्र के एक निर्दिष्ट क्षेत्र में गिराया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्षेपण से हथियारों के प्रदर्शन और सैन्य प्रशिक्षण की प्रभावशीलता की जांच की गई तथा वांछित लक्ष्य हासिल किए गए। बयान में कहा गया कि मिसाइल समुद्र के निर्दिष्ट क्षेत्र में ही गिरी। 

चीनी अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीन ने मई 1980 में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल डीएफ-5 का परीक्षण किया था। खबर में बताया गया कि यह नयी मिसाइल अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंच सकती है। उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में जापान सागर या पूर्वी सागर की ओर छोटी दूरी तक हमला करने वाली कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था। चीन परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने की नीति पर कायम है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

महिला सुरक्षा पर CM Rekha Gupta का एक्शन, छात्राओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड WhatsApp Group

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को DBT से मिले 112.14 करोड़ रुपये, Samrat Choudhary ने जारी की राहत