चीन ने अपने इलाके में बढ़ाई चौकसी! LAC पर 180 डिग्री घूमने वाले सर्विलांस सिस्‍टम को लगाया

By निधि अविनाश | Aug 21, 2020

पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तनाव बढ़ाने के बाद चीन अब एक नया दांव चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, चीन ने एलएसी पर अपनी निगरानी को अचानक बढ़ा दी है। इटेंलिजेंस एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक चीन ने उतराखंड सेक्टर में अपनी चौकसी को बढ़ाते हुए LAC पर बने निगरानी सिस्टम को अपग्रेड किया है। बता दें कि चीन इस निगरानी सिस्टम से भारतीय सेना की हर एक गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रख सकता है।  

चीन ने 2019 में ही लगाया था ये सर्विलांस सिस्टम

जानकारी के मुताबिक चीन ने अपने इलाके की चौकसी बढ़ाने को लेकर पिछले साल यानि की 2019 से ही जुट गया था। उसने ये सर्विलांस सिस्टम साल 2019 में ही लगाया था लेकिन अब इस सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। बात करें नए सिस्टम की तो इस सिस्टम के तहत चीन ने अपने इलाके में लगाए जाने वाले कैमरे की पॉजिशनिंग इस तरीके से की है जिसके जरिए चीन की पीएलए बाराहोती के पूरे इलाके की पैनी नजर रख पाएगा। साथ ही इन कैमरों के जरिए चीन भारतीय सेना की हर एक गतिविधियों पर भी नजर रख सकता है। अपनी हरकतों से बाज न आने वाला चीन भले ही एक नया चाल चल रहा हो लेकिन भारतीय सेना भी किसी से कम नहीं है।बता दें कि भारतीय सेना भी चीन के हर एक हरकतों पर पैनी नजर बनाए हुए है और  पूरी तरह सतर्क भी है इसलिए तो भारतीय सेना ने भी अपने इलाके में निगरानी सिस्टम को  और मजबूत कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय