अमेरिका-चीन के बीच खत्म हो सकती है ट्रेड वॉर, व्यापार करार पहले चरण पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

बीजिंग। चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापार करार के पहले चरण के मसौदे पर सहमति बन गई है। चीन के सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यह करार समानता और परस्पर सम्मान के सिद्धान्त पर आधारित है और इससे व्यापार युद्ध समाप्त हो सकेगा। 

चीन और अमेरिका पिछले कई माह से व्यापार युद्ध में उलझे हुए हैं। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगाया था। जवाबी प्रतिक्रिया में चीन ने अमेरिका के 110 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने किया मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने चेताया है कि यदि यह व्यापार युद्ध बढ़ता है तो इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने शुक्रवार रात को खबर दी है कि चीन और अमेरिका के बीच पहले चरण के आर्थिक और व्यापार करार के मसौदे को लेकर सहमति बन गई है। 

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास