पाकिस्तान में मेडिकल सिटी बनाने के लिए एक अरब डॉलर निवेश करना चाहता है चीन

By Prabhasakshi News Desk | Dec 14, 2024

कराची । चीन के एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने यहां राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और पाकिस्तान में एक मेडिकल सिटी स्थापित करने के लिए एक अरब डॉलर का निवेश करने में रुचि जताई है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान के चीन के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं, जिसने कई निवेशों और विकास परियोजनाओं के माध्यम से पाकिस्तान को समर्थन दिया है। इन परियोजनाओं में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना भी है, जिसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘जीवन रेखा’ कहा गया है।

केएटीआई ने एक बयान में कहा कि चीनी निवेशकों द्वारा किया गया यह वादा दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों का एक उदाहरण है। सिंध सरकार और चीनी निवेशकों के समूह के बीच सफल वार्ता के बाद यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह और चीन के महावाणिज्यदूत भी शामिल हुए। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति जरदारी ने पाकिस्तान और चीन के बीच गहन आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रमुख खबरें

UP Panchayat Elections: प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर Yogi Govt को झटका, High Court ने मांगा जवाब

Maruti की Flex Fuel Wagon R लॉन्च, 85% इथेनॉल से चलेगी भारत की पहली कार!

Delhi-NCR को Heatwave से राहत! भीषण बारिश और तूफान, IMD का दो दिन का Yellow Alert जारी

संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी: Mamata Banerjee के खिलाफ शिकायत दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें