चीन के वेंगझोउ शहर ने निवासियों के आवागमन पर लगाए प्रतिबंध, सड़कें बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

बीजिंग। चीन के वेंगझोउ शहर ने वुहान शहर में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अपने निवासियों के आवागमन पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिए और सड़कें बंद कर दीं। प्राधिकारियों ने बताया कि वेंगझोउ में हर घर का केवल एक ही व्यक्ति दो दिन में एक बार आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने बाहर जा सकेगा। नब्बे लाख की आबादी वाले शहर में 46 राजमार्ग टोल स्टेशन बंद कर दिए गए है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: चीन से निकालकर लाए गए 104 लोग दिल्ली के आईटीबीपी केंद्र में भर्ती

हुबेई प्रांत के बाद झेजियांग में इस विषाणु के संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या सर्वाधिक है। झेजियांग में 661 लोग इस विषाणु से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 265 लोग वेंगझोउ में हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। मेट्रो लाइन और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल और विश्वविद्यालय एक मार्च तक बंद रहेंगे। इसके अलावा कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं। चीन में इस विषाणु से 304 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा