अमेरिका में चीन का निवेश 2009 के बाद सबसे निचले स्तर पर आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

वाशिंगटन। पिछले साल अमेरिका में चीन का प्रत्यक्ष निवेश 2009 की आर्थिक मंदी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक व्यापार के बंद होने से पहले यह गिरावट आई। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव और चीन सरकार के विदेश में निवेश पर कुछ प्रतिबंध लगाने के कारण अमेरिकी में बीजिंग का निवेश घटा है।

अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय समिति और रोडियम ग्रुप कंसल्टेंसी की सोमवार को आई रिपोर्ट में पाया गया कि अमेरिका में चीन का प्रत्यक्ष निवेश 2018 के 5.4 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 2019 में पांच अरब डॉलर रह गया, जो 2009 की मंदी के बाद सबसे कम है। प्रत्यक्ष निवेश में विलय, अधिग्रहण और कार्यालयों या फैक्टरियों में निवेश शामिल हैं, लेकिन इसमें शेयरों या बॉन्ड की खरीद जैसे वित्तीय निवेश शामिल नहीं किए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह