चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी ने ‘व्यापार का राजनीतिकरण’ करने पर अमेरिका की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

बीजिंग। चीन की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी क्यूहू 360 ने ट्रंप प्रशासन की ‘व्यापार का राजनीतिकरण’ करने के लिए आलोचना की है। अमेरिका ने चीन की 33 कंपनियों और सरकारी इकाइयों पर निर्यात प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके बाद यह बयान आया। नए प्रतिबंधों की घोषणा शुक्रवार को हुई, जिसके साथ ही अमेरिका ने चीनी कंपनियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है। इन कंपनियों पर सुरक्षा कारणों या मानवाधिकार संबंधी मुद्दों के कारण प्रतिबंध लगाया गया है। बीजिंग ने इससे पहले प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई और अन्य चीनी कंपनियों पर प्रतिबंधों की आलोचना की थी, लेकिन उसने अभी जवाबी कार्रवाई करने के बारे में कुछ नहीं कहा है। प्रतिबंधों की सूची में ताजा नाम क्यूहू 360 का है, जो एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर और वेब ब्राउजर का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

इन कंपनियों को वाणिज्य विभाग की सूची में शामिल करने से अमेरिकी बाजार में इनकी पहुंच सीमित हो जाएगी क्योंकि इन्हें निर्यात के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। क्यूहू ने अपने सोशल मीडिया खाते के जरिए कहा, ‘‘हम इस गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई और अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापार, वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान और विकास का राजनीतिकरण करने पर दृढ़ता से विरोध करते हैं। ’’ क्यूहू 360 और अन्य कंपनियों ने फिलहाल इन सवालों का जवाब नहीं दिया कि वे कौन सी अमेरिकी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सकते हैं और इन प्रतिबंधों का उनके कारोबार पर क्या असर होगा। चीनी सरकार ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी