पकड़ी गई चीन की चोरी ! भारत के लड़ाकू विमान 'तेजस' के जरिए दिखा रहा था अपनी ताकत, बाद में वीडियो किया डिलीट

By अनुराग गुप्ता | Jul 01, 2021

बीजिंग। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने जहां अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रही है। वहीं उनका सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल चीनी टीवी चैनल ने भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का एक वीडियो चोरी कर चीनी फाइटर जेट J-10 का बताया। इस वीडियो के जरिए सीजीटीएन चीन की ताकत को दिखा रहा था। लेकिन उन्हीं की किरकिरी हो गई। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चौकस की सुरक्षा व्यवस्था, राजनाथ की लद्दाख यात्रा के बाद हिमाचल के LAC फ्रंट पहुंचे बिपिन रावत 

इंटरनेट की दुनिया में अब कुछ भी छिपता नहीं है। भले ही चीनी सरकारी चैनल ने वीडियो को हटा दिया हो लेकिन उसके स्क्रीनशॉर्ट्स सोशल मीडिया में छाए हुए हैं और उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय लड़ाकू विमान 'तेजस' का वीडियो साल 2013 का है। इस दौरान तेजस की मिसाइलों का परीक्षण किया गया था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा