भारत से 1,300 सिम की तस्करी करने वाले चीनी नागरिक को बांग्लादेश सीमा पर पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

कोलकाता। भारत-बांग्लादेश की सीमा अवैध तरीके से पार करने की कोशिश में पकड़े गऐ चीन के नागरिक ने अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि उसने और उसके साथियों ने करीब 1,300 भारतीय सिम कार्ड की अंत:वस्त्रों में छिपाकर अपने देश में तस्करी की है। बीएसएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चीन के हुबेई प्रांत के निवासी हान जुनवे (35) को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसे बीएसएफ के गश्ती दल ने बृहस्पतिवार को राज्य के माल्दा जिले से गिरफ्तार किया था। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है, ने एक बयान में कहा, ‘‘जुनवे एक वांछित अपराधी रहा है और उससे पूछताछ में हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है कि वह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अब तक करीब 1,300 भारतीय सिमकार्ड यहां से चीन ले जा चुका है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘जुनवे अपने साथियों की मदद से अंत:वस्त्रों में सिम छिपाता था और उन्हें चीन भेजता था। उनका मकसद सिम का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा देना तथा उन्हें ठग कर पैसे ऐंठना था। उसकी गिरफ्तारी बीएसएफ के लिए बड़ी उपलब्धि है।’’

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती