133 लोगों को ले जा रहा चीनी यात्री विमान गुआंग्शी में दुर्घटनाग्रस्त, चीन मीडिया ने की पुष्टी

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2022

चीन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 133 यात्रियों को लेकर जा रहा एक चीनी यात्री विमान दक्षिणी चीन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चीनी आधिकारिक मीडिया के अनुसार, चीनी ईस्टर्न एयरलाइंस द्वारा संचालित बोइंग 737 कुनमिंग से ग्वांगझू के घरेलू मार्ग पर यात्रा करते समय गुआंग्शी प्रांत की एक पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


बचाव दल घटना स्थल की ओर जा रहे हैं, जिसमें आग लगी हुई है, लेकिन हताहतों की संख्या अज्ञात बनी हुई है। अभी कितने लोग मरे है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं।

सोशल मीडिया पर कथित वीडियो और तस्वीरें साझा की जा रही हैं, लेकिन चीनी राज्य मीडिया द्वारा यह पहली आधिकारिक पुष्टि है।


फ्लाइट रीप्ले के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

प्रमुख खबरें

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय

उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

लोगों को हो रही परेशानी...H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने ट्रंप सरकार के सामने उठाया मुद्दा