चीन पर भरोसा कम ! मीटिंग के एक सप्ताह बाद भी LAC से पीछे नहीं हटे चीनी सैनिक

By अनुराग गुप्ता | Jul 22, 2020

नयी दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से चीनी सैनिक अभी तक पीछे नहीं हटे हैं। अभी तक भारत और चीन के बीच चार चरण की सैन्य वार्ता हो चुकी है। सूत्रों ने बताया था कि दोनों पक्ष अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने के अगले चरण के तौर तरीके पर सहमत हुए है। लेकिन अभी तक सहमति जताए जाने के बावजूद अभी तक चीनी सैनिक पीछे नहीं हटे हैं। ऐसे में एलएसी पर हालात नहीं बदले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई के बाद से कोई भी गतिविधि नहीं देखी गई है। ऐसे में चीनी सैनिक जहां पर अपना डेरा जमाए हुए थे अभी भी वह वहीं पर ही मौजूद हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 जुलाई को हुई चौथे चरण की कोर कमांडर मीटिंग से पहले फिंगर-4 की रिज लाइन से चीनी सैनिकों के पीछे जाने की उम्मीद थी मगर वह नहीं हटे और उसी स्थान पर डटे रहे। फिर चौथे चरण की मीटिंग में चर्चा की गई कि कैसे सैनिक पीछे डटेंगे लेकिन अभी तक चीनी सैनिकों ने अपना डेरा डाला हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना के एक अधिकारी ने कहा कि इसके लिए दो सप्ताह का समय तय हुआ था। हालांकि अभी एक सप्ताह बचा हुआ है। उन्होंने आगे उम्मीद जताते हुए कहा कि पहले चरण के डिसइंगेजमेंट में भी चीनी सैनिक आखिरी समय में पीछे गए थे तो चीनी सैनिक इस सप्ताह गतिरोध समाप्त करने की दिशा में कुछ कदम बढ़ा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ जारी तनातनी के बीच बोले राजनाथ सिंह, दुनिया की कोई ताकत भारत से जमीन नहीं छीन सकती 

चीन पर नहीं कर सकते विश्वास

मीटिंग के अनुसार अगर चीन पीछे हट जाता है तो गतिरोध समाप्त हो सकता है लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करता है तो भारतीय सेना इसके लिए भी तैयार है। हालांकि अभी तक की घटनाओं को देखते हुए चीन पर भरोसा कुछ खास नहीं है। तभी तो लेह लद्दाख के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को स्पष्ट संदेश दिया था।

उन्होंने कहा था कि दुनिया में कोई भी ताकत ऐसी नहीं है जो भारत से उसकी एक इंच भी जमीन छीन सके। उन्होंने आगे कहा था कि इस समय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर चल रहा है। अब तक जो कुछ भी प्रगति हुई है बातचीत की, मामला हल होना चाहिए लेकिन कहां तक हल होगा इसकी अभी मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता हूं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर