चीन के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, रूस पर प्रतिबंधों को गलत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने यूक्रेन के मौजूदा हालात पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त करते हुए शांति बहाल करने के लिए ‘‘सकारात्मक भूमिका’’ निभाने की पेशकश की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का विरोध करते हुए कहा कि वे कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावों से उबर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएंगे। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने वार्षिक संसद सत्र के समापन पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन, यूक्रेन में बड़े पैमाने पर मानवीय संकट को रोकने के लिए अत्यधिक संयम बरतने का आह्वान करता है।

इसे भी पढ़ें: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी! अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल से शुरू होगा

ली ने कहा, ‘‘ सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों तथा सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए और सभी देशों की वैध चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ उस आधार पर चीन अपना आकलन करेगा और शांति की जल्द बहाली के वास्ते सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करेगा।’’ ली ने कहा कि रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया की अर्थव्यवस्था कोविड-19 की वजह सेपहले ही गहरा नुकसान उठा चुकी है। इन प्रतिबंधों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को और नुकसान पहुंचेगा। यह किसी के भी हित में नहीं है।’’ ली ने कहा, ‘‘ चीन, शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने तथा उसे बनाए रखने और विकास एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए स्वयं रचनात्मक प्रयास करने को तैयार है।’’ रूस के यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद से, चीन ने पूरे मामले पर काफी तटस्थ रुख अपनाया है और रूस की कार्रवाई को आक्रमण मानने तथा उसकी निंदा करने से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड के जनाजे में पहुंचे हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन और अल-बद्र सरगना! ISI अधिकारियों की भी रही मौजूदगी

Cockroach Janta Party Controversy | CJP संस्थापक का दावा! पर्सनल इंस्टा अकाउंट हैक, बैकअप पेज भी हुआ ब्लॉक, सोशल मीडिया पर बढ़ी डिजिटल कॉकरोच आंदोलन की रार

Shastri Park Furniture Market Fire | दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, दमकल गाड़ियों पर पथराव

Cannes 2026 | रॉयल ब्लू गाउन में Aishwarya Rai Bachchan का जलवा! वायरल हुईं तस्वीरें, डिज़ाइनर ने बताया क्यों खास है यह Luminara ऑउटफिट