कोविड रूल तोड़ने वालों की चीन में सरेआम बेइज्जती, गले में नाम-फोटो वाली तख्तियां लटका कर पूरे शहर में घुमाया

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2021

देश-दुनिया में इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें चीन का जिंगशी शहर जहां सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां के पीछे एक लाल रंग के ट्रक में सफेद रंग की पीपीई किट पहने कई लोग बंद नजर आए। ऐसे में सवाल ये उठा कि आखिर ये लोग कौन हैं और इन्हें इस तरह ट्रक में बंद करके क्यों घुमाया जा रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो में चार पीपीई किट पहने लोगों को पकड़कर ले जाते हुए दिखाया गया। वहीं चारो तरफ पुलिस और आम लोग खड़े हैं। वीडियो में आगे इन चारों लोगों को एक चौराहे पर लाकर खड़ा किया जाता है। वीडियो में जिन लोगों की परेड कराई जा रही है उनके गले में फोटो टंगी है ताकि लोग इनका चेहरा देख सके। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान खरीद रहा है चीन से J-10C फाइटर जेट, जानिए राफेल को कितनी दे सकता है चुनौती

ग्लोबल टाइम्स अखबार ने कहा कि अदालतों और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने 1980 के दशक से आपराधिक संदिग्धों की परेड पर प्रतिबंध लगाने के लिए कई आदेश जारी किए थे। सबसे हालिया नोटिस पिछले साल फरवरी में मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था जब हेबेई प्रांत में एक व्यक्ति को लॉकडाउन  के दौरान सिगरेट खरीदने के लिए पेड़ से बांध दिया गया था। इस विषय पर सोशल मीडिया पोस्ट को बुधवार रात तक 350 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 30,000 से अधिक टिप्पणियां मिलीं। 

प्रमुख खबरें

यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया विजिट माय स्टेट अभियान, 60 सेकंड की रील बनाएंगे युवा

फैसला मंजूर नहीं... Sovereign Rights का हवाला देकर भारत ने ठुकराया सिंधु जल संधि पर Court of Arbitration का फैसला

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय

Sri Lanka Supreme Court Bench: जजों के कार्यकाल विस्तार पर छिड़ा विवाद, 22nd Amendment की वैधता पर आएगा बड़ा फैसला