ओडिशा के पारादीप बंदरगाह में जहाज से गिरा चीनी नाविक, तलाश अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2025

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक चीनी नाविक शुक्रवार की सुबह जहाज से समुद्र में गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बंदरगाह के अधिकारी उसकी तलाश के लिए अभियान चला रहे हैं।

घटना उस समय हुई जब एक चीनी जहाज पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल पर सामान उतारने के बाद रवाना होने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बचाने के प्रयास में एक बांग्लादेशी नाविक भी समुद्र में कूद गया, जिसे बाद में सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लापता चीनी नाविक की तलाश जारी है और विभिन्न एजेंसियां मिलकर अभियान चला रही हैं।

प्रमुख खबरें

Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश

Noida Authority New Office का उद्घाटन करने के बाद बोले CM Yogi, विकास की नई उड़ान भर रहा Uttar Pradesh

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव