भारतीय सेना ने लद्दाख के डेमचोक से चीनी सैनिक को किया गिरफ्तार, प्रोटोकॉल के तहत होगी वापसी!

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2020

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना ने चीन की पीएलए के एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। पीएलए का सैनिक लद्दाख के डेमचोक सेक्टर से पकड़ा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया पीएलए के सैनिक कॉरपोरल रैंक का बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: LAC पर शांति अत्यधिक बाधित, भारत-चीन संबंधों पर पड़ रहा असर: जयशंकर 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा। उसने अनजाने में भारतीय इलाके में प्रवेश किया होगा। नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे चीनी सेना को वापस कर दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर