चिंकी यादव को गोल्ड, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल में सभी पदक जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। चिंकी यादव ने बुधवार को यहां अनुभवी राही सरनोबत के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्वी मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये। इस प्रदर्शन से भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। 23 साल की चिंकी ने समान 32 अंक के कारण हुए शूट-ऑफ में सरनोबत को 4-3 से पछाड़ दिया जिससे भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या नौ हो गयी। उन्नीस साल की मनु ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर एलिमिनेशन चरण में 28 अंक से कांस्य पदक से संतोष किया जिसके बाद चिंकी और सरनोबत के बीच शीर्ष स्थान के लिये मुकाबला हुआ। ये तीनों निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये पहले ही कोटा हासिल कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

5 दिन बैठे-बैठे काम और वीकेंड पर भारी कसरत? कंधों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Voter List से नाम हटाने पर Omar Abdullah बोले- अब Supreme Court भी उठा रहा सवाल

भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूस ने दनादन दाग दिए ड्रोन, तुरंत एक्शन में आया MEA

CEC विरोध पर CM Devendra Fadnavis बोले, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की है साजिश