पारस को मंत्री बनाए जाने पर चिराग को ऐतराज, कहा- उन्हें लोजपा से निकाला जा चुका है

By अंकित सिंह | Jul 07, 2021

लोजपा में विरासत की राजनीति को लेकर उठापटक के बीच पशुपति पारस को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। पशुपति पारस ने चार अन्य सांसदों के साथ चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद से पशुपति पारस को मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाएं लगातार जताई जा रही थी। पशुपति पारस को मोदी कैबिनेट में जगह दी जाने की खबरों के बीच चिराग पासवान ने ऐतराज जताया है। एक के बाद एक कई ट्वीट कर चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति कुमार पारस को पहले ही पार्टी से निष्काषित किया जा चुका है और अब उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा ऐतराज दर्ज कराती है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के इस अधिकार का पूर्ण सम्मान है कि वे अपनी टीम में किसे शामिल करते हैं और किसे नहीं। लेकिन जहां तक LJP का सवाल है पारस हमारे दल के सदस्य नहीं हैं। पार्टी को तोड़ने जैसे कार्यों को देखते हुए उन्हें मंत्री, उनके गुट से बनाया जाए तो LJP का कोई लेना देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा