लोजपा को मिला युवा चेहरा, अब चिराग पार्टी की संभालेंगे कमान

By अनुराग गुप्ता | Nov 05, 2019

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी की कमान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान को सौंप दी है। पासवान ने कहा कि लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चिराग पासवान को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना। आपको बता दें कि लोजपा की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में की थी और 19 सालों से पार्टी की कमान संभाले हुए  थे। 

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि लोजपा के कार्यकर्ता और वोटर्स लगातार यह कर रहे थे कि पार्टी को युवा चेहरा दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी के सभी सांसदों ने चिराग के नाम पर सहमति जताई। इसी बीच रामविलास पासवान ने उम्मीद जताई कि चिराग युवा है और वे पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार