बहाने ढूंढते हैं... राहुल गांधी के चुनाव फिक्स वाले दावे पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले- NDA की जीत मेरा लक्ष्य

By अंकित सिंह | Jun 08, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावों पर दिए गए हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सांसद बिहार विधानसभा चुनाव में हार मान चुके हैं, इसलिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। पासवान ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी को किसी संस्था में खामियां ढूंढनी हैं तो वह उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की दिक्कत ये है कि जब आत्ममंथन की जरूरत होती है तो वो चुनाव हारने के बहाने ढूंढ़ते हैं... अगर राहुल गांधी को किसी संस्था में खामियां ढूंढ़नी हैं तो वो संवैधानिक संस्था नहीं बल्कि उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मद्रासी कैंप पर बुलडोजर एक्शन, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, कोर्ट ने आदेश दिया है, हम कुछ नहीं कर सकते

चिराग पासवान ने आगे कहा कि जो लोग पूछते हैं कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरी पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और मैं एनडीए उम्मीदवारों को जिताने और एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मेरा लक्ष्य है कि एनडीए जीत की ओर बढ़े। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का पुरजोर समर्थन करते हुए भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका