Chirag Paswan ने गठबंधन को लेकर की बैठक, NDA में शामिल होने को लेकर चर्चा जोरों पर

By रितिका कमठान | Jul 09, 2023

देश में वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर पार्टियां लगातार बैठकें कर रही है। इसी बीच बिहार की राजनीति में भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अपने पटना स्थित आवास में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की है। इस बैठक के बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगी है।

गठबंधन पर होगा फैसला

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद चिराग पासवान का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर फैसला लेने के लिए पार्टी ने फैसला मुझे लेने के लिए कहा है। आने वाले दिनों में दो-तीन बैठकें ली जाएंगी, जिसके बाद गठबंधन को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर समय समय पर बीजेपी का समर्थन करता आया हूं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन किसके साथ करना है इस पर आने वाले समय में फैसला किया जाएगा। 

दिल्ली के लिए रवाना चिराग

इस बैठक के बाद चिराग पासवान दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने दिल्ली जाने से पहले कहा कि मंत्री बनना मेरी प्राथमिकता नहीं है। अंतिम फैसला होने से पहले तक गठबंधन पर अधिक बोलने से उन्होंने परहेज किया। माना जा रहा है कि दिल्ली में वो कई बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार