लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान, सूरजभान सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Jun 15, 2021

रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में मचे घमासान के बीच उनके बेटे चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि चाचा पशुपति कुमार पारस की अगुवाई में पार्टी के 5 सांसदों ने चिराग के खिलाफ बगावत कर दी है। अध्यक्ष पद से हटाने पर दलील यह दी जा रही है कि वह तीन-तीन पदों पर एक साथ काबिज थे। बताया जा रहा है कि 20 जून तक पशुपति पारस को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। दूसरी तरफ चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पटना में चिराग के समर्थकों ने पशुपति पारस और प्रिंस राज के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दिया है। फिलहाल पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष की कमान कभी रामविलास पासवान के बेहद करीबी रहे सूरजभान सिंह संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने का प्रभार भी दिया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा