दिल्ली चुनाव पर चिराग पासवान बोले, जो काम करता है जनता उसे पुरस्कार देती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से यह सिद्ध होता है कि जनता उसे पुरस्कृत करती है जो काम करता है। 

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव के नतीजे में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को वोट मिले थे उसी प्रकार आज अरविंद केजरीवाल जी को उनके काम के आधार पर लोगों की दुआ मिली है। ढेर सारी शुभकामनाएं।” आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा