Chocolate Day 2025: 09 फरवरी को मनाया जा रहा चॉकलेट डे, पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट कर रिश्ते में घोलें मिठास

By अनन्या मिश्रा | Feb 09, 2025

वैलेंटाइन वीक में 09 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अपने प्रियजनों के प्रति प्रेम और स्नेह को व्यक्त करना है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को चॉकलेट्स गिफ्ट करके अपने रिश्तों में मिठास घोलते हैं। 09 फरवरी का दिन खासतौर पर प्रेमी-प्रेमिकाओं और दोस्तों के बीच प्यार और मित्रता को और भी गहरा करने का मौका होता है। तो आइए जानते हैं चॉकलेट डे के दिन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में... 

चॉकलेट डे का दिन प्यार और दोस्ती को बढ़ावा दिए जाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन वैलेंटाइन वीक का एक हिस्सा है और इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार को चॉकलेट गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

क्या देते हैं गिफ्ट

इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट्स गिफ्ट करते हैं। चॉकलेट प्यार और दोस्ती की एक मीठी निशानी होती है। इसके अलावा कुछ लोग इस दिन को रोमांटिक बनाने के लिए चॉकलेट बॉक्स या फिर चॉकलेट ब्रांड्स गिफ्ट करते हैं।

चॉकलेट्स को दी जाती है प्राथमिकता

चॉकलेट डे के दिन मिल्क चॉकलेट, डॉर्क चॉकलेट और फैंसी चॉकलेट्स को खासतौर पर पसंद किया जाता है। खूबसूरत पैकिंग में इन चॉकलेट्स को सजाकर गिफ्ट किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ