Bipin Rawat Helicopter Crash | हेलीकॉप्टर कई पेड़ों से टकराया, जलते हुए लोग नीचे गिर रहे थे, चश्मदीद ने बयां की आंखों देखी घटना

By रेनू तिवारी | Dec 08, 2021

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को लेकर जा रहा भारतीय वायु सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से कोयंबटूर के वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन हेलीकॉप्टर रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती खबरों के मुताबिक इस घटना में अभी तक 11 लोगों के शवों को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है। तीन लोगों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुन्नूर की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान उसमें 14 लोग सवार थे। बचाए गए तीनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नीलगिरी जिले के वेलिंगटन छावनी में अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी, शाह और सोनिया के बाद अब योगी और हेमंत सोरेन का बिहार में हुआ टीकाकरण

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इलाके में रहने वाले लोगों को बुलाया और हमने मदद करने की कोशिश की। इसके बाद दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया।"

भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल के दृश्यों में बड़े पैमाने पर आग की लपटें और स्थानीय लोगों को तत्काल बचाव कार्यों में मदद करते हुए दिखाया गया है। स्थानीय सैन्य अधिकारियों सहित कई दल जल्द ही खोज और बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। अब तक विमान में सवार चौदह लोगों में से ग्यारह की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और एक आईएएफ पायलट एमआई-सीरीज हेलिकॉप्टर में सवार थे, जब यह तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया, एएनआई समाचार एजेंसी ने बताया। सीडीएस बिपिन रावत सूत्रों के अनुसार, कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। आठ अन्य लोगों के साथ, वह बुधवार को दिल्ली से सुलूर के लिए एक उड़ान में सवार हुए थे।

प्रमुख खबरें

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1,500 रुपये और चांदी 2,000 रुपये हुई सस्ती

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट, वित्त वर्ष 2025-26 में 3,343 कर्मी हुए कम

गठबंधन को लेकर ईमानदार नहीं है समाजवादी पार्टी, मुसलमानों के मुद्दों पर साधी चुप्पी: इमरान मसूद

बिहारशरीफ में Shrawan Kumar ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद, कहा- दुख की घड़ी में Bihar सरकार साथ