टी10 लीग क्रिकेट में क्रिस गेल ने 22 गेंदों पर ठोके 84 रन, टीम अबुधाबी जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

अबुधाबी। अपने तूफानी तेवरों के लिये मशहूर क्रिस गेल की 22 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी की मदद से टीम अबुधाबी ने अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपरलीग मैच में मराठा अरेबियन्स को नौ विकेट से हराया। गेल ने अपनी पारी में नौ छक्के और छह चौके लगाये। उन्होंने केवल 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके टी10 में सबसे तेज पचासा जड़ने के मोहम्मद शहजाद के रिकार्ड की बराबरी की।

इसे भी पढ़ें: इस कारण से बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा एक सप्ताह के लिये हुआ स्थगित

शहजाद ने 2018 में यह रिकार्ड बनाया था। मराठा अरेबियन्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 97 रन ही बना पायी। गेल की तूफानी पारी से अबुधाबी ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा