Coldplay Concert से पहले Chris Martin और Dakota Johnson मुंबई में श्री बाबुलनाथ मंदिर गए | Watch Video

By रेनू तिवारी | Jan 18, 2025

मुंबई में अपने प्रदर्शन से पहले, कोल्डप्ले बैंड के गायक क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड ने बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के दौरान क्रिस ने जहां नीले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं डकोटा इस दौरान सिंपल प्रिंटेड सूट में नजर आईं। क्रिस ने गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई थी और डकोटा ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। दोनों की इस मौजूदगी ने 2024 से चल रही उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि डकोटा और क्रिस साल 2017 से साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case | मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, उसकी भूमिका की जांच की जाएगी

भगवान नंदी के कान में डकोटा ने फुसफुसाया

हिंदू परंपरा को ध्यान में रखते हुए क्रिस मार्टिन ने भगवान नंदी के कान में कुछ कहा भी। बाद में डकोटा भी ऐसा ही करती नजर आईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: चोरी के इरादे से हुआ हमला या थी कोई और वजह? सैफ अली खान मामले में बोले अजित पवार

इस दिन होगा कॉन्सर्ट

क्रिस मार्टिन अपने बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के लिए भारत आए हुए हैं। यूके बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देगा। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ठाणे जिले के अधिकारियों ने 14 जनवरी को कॉन्सर्ट के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी दी गई कि ऐसे शो में ध्वनि का स्तर 120 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दिन स्ट्रीम किया जाएगा

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का सीधा प्रसारण 26 जनवरी, 2025 को डिज्नी+हॉटस्टार पर विशेष रूप से किया जाएगा। हॉटस्टार का दावा है कि इसे अच्छी गुणवत्ता में लाइव प्रसारित किया जाएगा ताकि लोग कॉन्सर्ट का आनंद ले सकें।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

View this post on Instagram

A post shared by Coldplay India 🇮🇳 (@coldplayindia._in)

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत