Chris Martin ने गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई के Babulnath Temple में दर्शन किए, देखें वीडियो

By एकता | Jan 18, 2025

नवी मुंबई में अपने पहले कॉन्सर्ट से पहले कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन भी उनके साथ मौजूद रहीं। बता दें, मार्टिन और जॉनसन के ब्रेकअप की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस का अपने बॉयफ्रेंड के साथ वर्ल्ड टूर पर आना और फिर दोनों का एक साथ मंदिर में दर्शन करना चर्चा का विषय बन गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Coldplay India 🇮🇳 (@coldplayindia._in)

इसे भी पढ़ें: Formula One के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं Sofia Vergara? लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

बता दें, कोल्डप्ले आज (18 जनवरी) डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने जा रहा है। यह कोल्डप्ले का साल 2025 का पहला वर्ल्ड टूर (म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर) है, जिसके तहत बैंड भारत में पांच शो करने जा रहा है। 18 जनवरी के बाद बैंड 19 और 21 जनवरी को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करेगा। इसके बाद 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में बैंड की आखिरी परफॉमेंस होगी।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार