Dakota Johnson के साथ महाकुंभ गए थे Chris Martin, गंगा में डुबकी लगाते हुए वीडियो आया सामने

By एकता | Feb 01, 2025

कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन कुछ दिनों पहले अपनी मंगेतर डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ गए थे। इस दौरान का एक वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में, क्रिस पवित्र नदी में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके अलावा डकोटा भी गंगा में डुबकी लगाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को महाकुंभ में गए एक व्यक्ति ने साझा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: मैं पीछे जाकर कुछ भी नहीं बदलूंगी, Miley Cyrus ने Pamela Anderson के साथ बातचीत में अपने जीवन के बारे में क्या कहा?

क्रिस ने प्रशंसक का अभिवादन भी हाथ जोड़कर किया, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि वे कैमरे में कैद हो रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसक ने लिखा, 'जब आप कोल्डप्ले के बजाय कुंभ को चुनते हैं, लेकिन महादेव की अलग योजना होती है और कोल्डप्ले आपके पास आता है!! त्रिवेणी संगम और कुंभ के प्रति अपने सम्मान के लिए क्रिस मार्टिन जीत जाते हैं!'

View this post on Instagram

A post shared by Bharat Chaudhary (@bharat_chaudhary85)

प्रमुख खबरें

Periyar Jayanti पर CM Vijay ने अधिकारियों को दिलाई शपथ, द्रविड़ मूल्यों पर दिया जोर

पूर्व राजनयिक वीबी सोनी ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी बिल को दबाव

European Parliament में बोले Mark Carney, EU और Canada की साझेदारी बनेगी वैश्विक मिसाल

Indian Surfing Team Coach Samai Reboul Eyes 2028 Los Angeles Olympics