ED ने कोर्ट को दी जानकारी, कहा- क्रिश्चियन मिशेल कर रहे सोनिया गांधी का बचाव!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2018

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल अपनी पूछताछ के दौरान विधिक सहायता की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करते हुए अपने वकीलों को इस बारे में पर्चियां दे रहा है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर सवालों से कैसे निपटना है। मिशेल को एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसकी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) हिरासत सात दिन के लिए बढ़ा दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है। मिशेल को हाल में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। उसे प्रवर्तन निदेशालय ने 22 दिसम्बर को गिरफ्तार किया था। उसे यहां की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे घोटाले में धनशोधन के आरोपों को लेकर सात दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। मिशेल इससे पहले इससे जुड़े सीबीआई के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद था।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास