कोरोना वायरस संकट के बीच ईसाइयों ने मनाया गुड फ्राइडे, श्रद्धालुओं के लिए खुले धार्मिक स्थल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

यरूशलम। इजराइल (होली लैंड) में ईसाई इस साल कोरोना वायरस संकट कम होने के संकेतों के बीच ‘गुड फ्राइडे’ मना रहे हैं जहां श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के लिए धार्मिक स्थल के लिए खुले हैं लेकिन ईस्टर के साथ समाप्त होने वाले इस पाक सप्ताह में बड़े पैमाने पर होने वाली तीर्थयात्राएं नहीं देखने को मिल रही हैं। पिछले साल, यरूशलम में सख्त लॉकडाउन लागू था। तब पादरियों के छोटे-छोटे समूह पवित्र धार्मिक संस्कार पूरे करते थे, वह भी अक्सर बंद दरवाजे के पीछे। यह पिछले वर्षों के मुकाबले बहुत असामान्य था जब लाखों की संख्या में श्रद्धालु शहर के पाक स्थलों पर जाया होते थे। इस साल, ‘होली सेपलक्रे चर्च’ आगंतुकों के लिए खोला गया है लेकिन बहुत कम लोगों को अंदर जाने की इजाजत है। यह वही स्थान है जहां इसाइयों का मानना है कि ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और वह मृत्यु के बाद जीवित हो उठे थे। सुबह की प्रार्थना सभा के बाद वे डोलोरोसा के मार्फत प्रभु यीशू के अंतिम कदमों वाले मार्ग से गुजरेंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान