मुझे यह बहुत सुंदर लगी... Cillian Murphy का बड़ा खुलासा, Oppenheimer के रोल के लिए पढ़ी थी Bhagavad Gita

By एकता | Jul 16, 2023

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सिलियन मर्फी इन दिनों अपनी फिल्म 'ओपेनहाइमर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाई है, जिन्हें परमाणु बम का जनक कहा जाता है। हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रचार के दौरान सिलियन ने खुलासा किया कि अपने रोल की तैयारी करने के दौरान भगवद गीता पढ़ी। अभिनेता के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sucharita Tyagi | Film Critic (@su4ita)

इसे भी पढ़ें: जिस Hollywood ने दिलाई पहचान, उसी को पसंद नहीं करते Tom Holland, जानें सबके पसंदीदा Spider Man ने ऐसा क्यों कहा?

ओपेनहाइमर ने 1945 में दुनिया के पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था। उन्होंने 1960 के दशक में खुलासा किया था कि परमाणु बम का सफलतापूर्वक परिक्षण करने के बाद भगवद गीता का एक श्लोक 'अब मैं मृत्यु बन गया हूं, दुनिया का विनाशक' उनके दिमाग में गूंज उठा था। बता दें, ओपेनहाइमर एक भौतिक विज्ञानी होने के साथ संस्कृत के छात्र भी थे। वह हिंदू धर्मग्रंथ भगवत गीता के काफी बड़े प्रसंशक थे।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार