महाराष्ट्र में सरकार से अनुमति मिलने के बाद भी बंद रहे सिनेमाघर, जानें इसकी वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने भले ही बृहस्पतिवार से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दे दी हो, लेकिन दर्शकों से इनके गुलजार होने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। सिनेमा घरों के मालिकों का कहना है कि सबकुछ पटरी पर लौटने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निरुद्ध क्षेत्रों से बाहर सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, नाटक घरों को बैठके की क्षमता के 50 प्रतिशत के उपयोग के साथ संचालन की अनुमति दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए फडणवीस, अस्पताल से छुट्टी मिली 

राठी ने कहा कि हम सरकार के निर्णय से खुश हैं। यह हमारे हालात सामान्य होने की ओर पहला कदम है। यह क्षेत्र वित्तीय संकट से घिरा हुआ है। इसे उबारने के लिये हमें सरकार, प्रोडक्शन हाउसों और कंटेट तैयार करने वालों की मदद चाहिये। सिनेपोलिस इंडिया के सीईओ देवांग संपत ने कहा कि वे रविवार से राज्य में सिनेमाघर खोलेंगे। उन्होंने कहा, हम रविवार से चरणबद्ध तरीके से सिनेमाघर खोलेंगे। इसके अलावा, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के केन्द्र महाराष्ट्र के कई सिनेमाघर मालिकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा होता कि अगर पहले ही यह फैसला ले लिया जाता।

प्रमुख खबरें

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?

फ़िलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, पूरे देश में झटके महसूस किए गए

Ram Mandir चंदा विवाद पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: BJP का लंकाकांड Ayodhya में होगा