कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए फडणवीस, अस्पताल से छुट्टी मिली

Fadnavis

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस 25 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई में स्थित सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस को कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद बुधवार को यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस 25 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई में स्थित सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने कहा, कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह कुछ दिन तक घर में पृथक रहेंगे। इस बीच, फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस ने ट्वीट किया कि वह अगले आठ दिन तक घर में पृथक रहेंगे। उन्होंने अपने पति के स्वागत की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, सब ठीक है। देवेन्द्र फड़णवीस घर लौट आए हैं और अगले आठ दिन तक पृथक रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़