By Renu Tiwari | Nov 24, 2025
जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि सिनेमा हमेशा से उनका पहला प्यार रहा है, इसी ने उन्हें कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने की प्रेरणा दी और अब फिल्म निर्माता बनने के लिए प्रेरित किया है। मल्होत्रा फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म “गुस्ताख इश्क: कुछ पहले जैसा” की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने याद किया, “जब मैंने ‘नसीब’ फिल्म देखी तो थिएटर में बैठकर सोच रहा था-क्या मैं कभी ऐसी पार्टी में जा पाऊंगा? इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ‘जॉन जानी जनार्दन’ गाना गाते हैं। जब 1981 में मैंने यश चोपड़ा की ‘सिलसिला’ देखी, तो फिल्म की हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान दिया। वहीं से कपड़ों के प्रति प्यार बढ़ा और मैं कॉस्ट्यूम डिजाइन के क्षेत्र में आना चाहता था।”
मल्होत्रा ने 1990 के शुरुआती दशक में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। वह जल्दी ही बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टाइलिस्ट बन गए। उन्हें ‘रंगीला’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी ग़म’ जैसी फिल्मों के जरिए परदे पर फैशन को नया अंदाज देने के लिए खूब तारीफ मिली।
News Source- PTI Information