''गर्व कभी नहीं हारता, हमारा गौरव, हमारी जीत... इसरो आप पर हमें गर्व है''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

मुंबई। ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का शनिवार की तड़के चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट जाने के बाद फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने कहा कि जीत की राह में हमेशा रुकावटें आती हैं और यह मिशन “असफलता की श्रेणी” में नहीं आता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का आज तड़के चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और कमल हासन जैसे प्रमुख कलाकारों ने इसरो के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने वाले शब्द कहे और मिशन के लिए उनकी प्रशंसा की। 

वहीं अमिताभ ने ट्वीट किया, “गर्व कभी नहीं हारता, हमारा गौरव, हमारी जीत..इसरो आप पर हमें गर्व है।” हासन ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन “विफल नहीं हुआ” है और उन्होंने साथ ही कहा कि देश चंद्रमा तक पहुंचने के अपने प्रयासों में जल्द ही सफल होगा। 

इसे भी पढ़ें: केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 135 करोड़ भारतीयों की उम्मीद नहीं : उपराष्ट्रपति 

अक्षय कुमार ने कहा कि विज्ञान में हमेशा सफलता की गारंटी नहीं होती लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, “बिना प्रयोग के कोई विज्ञान नहीं है..कई बार हम सफल होते हैं, कई बार सीखते हैं। इसरो के शानदार वैज्ञानिकों को हमारा सलाम, हमें गर्व है और भरोसा है कि चंद्रयान-2 जल्द ही चंद्रयान-3 के लिए रास्ता बनाएगा। हम फिर से उठ खड़े होंगे।”

फिल्मकार करण जौहर ने कहा, “इसरो के अद्भुत प्रयासों को सलाम और उनकी सराहना। वे जो भी करते हैं उन सब पर हमें बहुत गर्व है...ऐसे राष्ट्र का हिस्सा होना बेहद गौरव की बात है जिसके पास सबसे बुद्धिमान लोग हैं।” स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, “सिर्फ संपर्क टूटा है, संकल्प नहीं, साहस अब भी बरकरार है। मुझे पूरा यकीन है कि हमें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। बस आगे बढ़िए।”

इसे भी पढ़ें: इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है पूरा देश, कहा- गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में...

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इसरो की टीम को देश का “हीरो” बताया। इसके अलावा अभिनेता फरहान अख्तर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, इमरान हाशमी और परेश रावल ने भी इसरो के प्रयासों की सराहना करने के साथ ही वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू